बुखार के जबरदस्त घरेलू उपाय


 

बुखार एक आम बिमारी है जो की मानव को होती रहती है | शरीर में बाहरी संक्रमण का प्रवेश कर जाना, मौसम का अचानक बदलना आदि बुखार के कारण बनते है | बुखार और कुछ नहीं बल्की शरीर की एक प्रक्रिया है | जब हमारे शरीर में कोई बाहरी संक्रमण प्रवेश कर जाता है, तो शरीर उस संक्रमण से अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिरोध करता है | इस प्रतिरोध में शरीर का तापमान काफी बढ जाता है और इसी को हम बुखार आना कहते है|
 

बुखार के घरेलू उपाय :- 

  • लौंग सबसे आसान उपाय :- यह लौंग का उपाय सबसे आसान है | अगर आपको सामान्य बुखार है, तो आप इसे जरूर आजमाए | एक लौंग अच्छे से बारीक पिसकर हलके गर्म पानी के साथ लेणे से बुखार जल्द ही ठीक हो जाता है | इस प्रयोग को आप दिन में तीन से चार बार करे, हर बार एक एक लौंग लें | इसका प्रयोग करणे के बाद खुली हवा में न जाए, आराम करे | 
  • ठंडे पानी की पट्टी रखे :- यदि बुखार बढ गया हो तो एक कपडे को पानी में भिगो के मरीज के सर पर छाती पर और पैरो पर रखना चाहिये | आधे आधे घनते के अंतर में कपडे को भिगोकर निचोड के रखते रहिये तो टेम्परेचर नियंत्रण में रहेगा |
     
  • लहसून के तेल से मालिश करे :- लहसून को तेल में मिलाकर गरम करे और इस तेल से मरीज के पैरो के तलवे पर मालिश करे | अगर जुखाम है तो छाती पर, गले पर, हाथो पर और मस्तिष्क पर भी मालिश करे | 
  • ठंडा पानी न पिए :- दिनभर हल्का गुनगुना पानी मरीज को पिलाए | दादी माँँ के नुस्खे बुखार के लिए कहते है, अगर पानी में निंबू या मोसंबी का रस, अदरक का रस, तुलसी और पुदीने का रस, काला नमक और शहद डाले तो और फायदा होगा | 
  • अदरक :- बुखार के लिए अदरक का इस्तेमाल एक प्राकृतिक औषधी के रूप में किया जा सकता है | अदरक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाते है | बुखार की द्वा के रूप में आप अदरक का सेवन कर सकते है |  

Comments

Popular posts from this blog

Monday to Sunday! These 7 Healthy Detox Waters By Day Will Keep You Healthy English helth Tips

LDL Cholesterol Reducing Tips : This blue tea will help remove the dirt accumulated in the veins, Natural and Home Remedies for LDL Cholesterol English helth Tips

ठंडे पानी के स्वास्थ्य लाभ Hindi Helth Tips