ये है अच्छे स्वास्थ के पांच लक्षण


 बिलासपुर :- बचपन से बताया जाता है कि सेहत ही दुनिया की सबसे मूल्यवान चीज है | बडे होते-होते यह बात शत प्रतिशत सही साबित होने लगती है | लेकीन सबसे बडी दिक्कत यह है की आखिर अच्छी सेहत का सही मापदंड क्या है | भारी वजन उठाना, सिक्स पैक एब्स या बडे मसल्स, क्या यह आपकी अच्छी सेहत के लक्षण है | जवाब होगा नहीं | आइए जानते है ऐसे लक्षण जो बताते है कि आपका शरीर स्वास्थ है या नहीं | 




१) सही भोजन :- 

भोजन हमारे शरीर को जरुरी पोषण देता है और पोषण हमारी सेहत का मुल आधार बनता है | अगर आप एक ऐसे व्यक्ती है जिन्हें अच्छी भूख लगती है और आप पेट भरणे के बाद खुद को खाने से रोक पाते है | तो यह अच्छी सेहत का एक लक्षण है | अगर आप जरुरत या भूख से अधिक या कम खाते है तो आप एक स्वस्थ स्वस्थ व्यक्ती नहीं है | 

२) अच्छी नींद :- 

भोजन के बाद नींद हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरुरी होता है | अच्छी, गहरी नींद ना होना आपके शरीर को कमजोर करती है जो आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए बुरा होता है | अच्छी नींद उसे कहा जाएगा जब अब बिस्तर पर जाते ही बडे आराम से सो जाते है और सुबह बिना अलार्म और थकान के बडी आराम से उठ पाते है | 

३) शारीरिक क्षमता :- 

स्वस्थ शरीर की एक निशाणी यह भी है कि आपका शरीर बाहरी मौसम को सहन कर सके | यदि आपको बेहद गर्मी या बेहद ठंड लगती हो तो यह आपके शरीर की कमजोरी दर्शाता है |




४) काम करने का उत्साह :- 

काम एक ऐसी चीज है जिसे पुरा करना शायद ही कोई पसंद करता है | अगर आप रोजमर्रा के काम के बाद खूब थकान महसूस करते है तो यह आपके अवस्थ होणे का लक्षण है | थकान भी शारीरिक और मानसिक रूप से अलग की जा सकती है ऐसे में अगर काम के बाद आप शरीर से ठाकते है तो आपको अपने खाणे-पिणे और नींद पर ध्यान देना चाहिए |  

५) भावनाए करते है व्यक्त :- 

आम तौर अच्छे स्वस्थ का जिक्र होणे पर अधिकतर लोग शारीरिक क्षमताओं और सेहत की बात करते है | पर एक स्वस्थ और सेहतमंद शरीर के लिए आपकी मानसिक शक्ती भी जरुरी होता है | साथ ही अप शराब, सिगरेट या अन्य किसी प्रकार के नशे से दूर है तो यह एक अच्छे स्वस्थ का लक्षण है | 

Comments

Popular posts from this blog

Monday to Sunday! These 7 Healthy Detox Waters By Day Will Keep You Healthy English helth Tips

LDL Cholesterol Reducing Tips : This blue tea will help remove the dirt accumulated in the veins, Natural and Home Remedies for LDL Cholesterol English helth Tips

ठंडे पानी के स्वास्थ्य लाभ Hindi Helth Tips