पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय हैं जो पुरानी जमाने में प्रयोग करते थे | बिना किसी झंझट और फालतू खर्च के आप पिम्पल्स से छुटकारा पा सकते हैं | कई ऐसे आसान तरीके हैं, जिन्हें आजमाकर आप बिना किसी साइडइफेक्ट के पिम्पल्स को हमेशा के लिए ठीक कर सकते हैं | पिम्पल्स के लिए मुल्तानी मिट्टी वरदान है | त्वचा से अत्याधिक तेल और गंदगी हटाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर है | इसे रोज नहाते समय गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं | पिम्पल्स चेहरे से यूं गायब होंगे जैसे कभी थे ही नही | यदि आप खडी मुल्तानी मिट्टी ळे रहे है तो उसे रातभर गुलाबजल में भिगकर रखें | लगते समय उसमें थोडा नींबू मिला लिजीए | इस मिश्रण से आपके पिम्पल्स बहुत जल्दी सुख जाएंगे |
पिम्पल्स को हटाने के लिए वाइट टूथपेस्ट काफी असरदार है | यह बर्फ की तरह काम करता है | त्वचा जलने पर भी इसे लगाया जातं है | मगर ध्यान रहे की टूथपेस्ट जेल वाला न हो अन्यथा आपको जलन हो सकती है | इसमें बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड पदार्थ मौजूद होते हैं , जिसकी वजह से मुंहासें जल्दी सुख जाते हैं | इसे प्रतिदिन दो बार लगाएं | उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें | ओटमील स्वास्थ्यवर्धक है | यह पेट को ठंडा रखने के साथ आपको देता है भरपूर फाइबर | ओटमील फेसपैक से पिम्पल्स बहुत जल्दी ठीक होते हैं | शायद आप नही जानते होंगे की यह हमारी त्वचा के रोमछीद्रों को शुद्ध करने साथ उससे अतिरिक्त तेल को अवशोशित करने में भी मददगार है | इसे शहद और नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाएं, निश्चित रूप से पिम्पल्स जल्दी खत्म हो जाएंगे | एलोवेरा के एक नहीं, कई आयुर्वेदिक गुण हैं | इसे खाया भी जा सकता है और लगाया भी जा सकता है | त्वचा संबंधी रोगों के लिए यह अतिउत्तम है | इसका नियमित रूप से इस्तमाल करने से पिम्पल्स को जड से खत्म किया सकता है | इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिम्पल्स को बहुत जल्दी ठीक करने में सहायता करते हैं | एलोवेरा को रात में सोते वक्त लगाएं | यदि आपके पास विटामिन ई के कैप्सूल उपलब्ध हैं तो उसे इसमें मिलाकर लगाएं | पिम्पल्स ठीक करने के लिए यह एक बेहद प्रभावी औषधि है | इसमें एंटीबैक्टी रियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी तीनों ही गुण पाए जाते हैं | नीम को पीसकर उनका पेस्ट तैयार कर लें और एप्पल साइडर विनेगर व शहद के साथ मिलाकर लगाएं | विनेगर की जगह नींबू भी इस्तमाल कर सकते हैं | घर पर जो आसानी से मिल जाए उसे ही इस्तेमाल करें | इसे रोजाना चेहरे पर लगाएं , पिम्पल्स बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे | इसके अलावा आप नीम का पानी भी तैयार कर सकते हैं | इसे आइसट्रे में डाल दें और उन क्युब्स को चेहरे पर हकले हाथ से रगडें |
Comments
Post a Comment