छाती में जमे कफ से परेशान है तो अपनाए बाबा रामदेव के ये नुस्खे, खांसी से भी मिलेगा छुटकारा


             औषधीय गुणों से भरपूर श्वासरी क्वाथ ऐसी जडी बुटीया है जो छाती में जमा कफ से निजात दिलाने में असरदार है | 

     


       
बदलते मौसम का असर हमारी सेहत पर साफ दिखता है | मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम, साइनस या एलर्जी की परेशानी बढ जाती है | जब हम धुए या प्रदूषण में सांस लेते है तो गले में कफ जमा होने लगता है | मौसम में बदलाव के साथ हमारे आस- पास के पेड- पौधे पराग छोडते है जिसकी वजह से खांसी और बलगम की परेशानी होती है | हवाएहमारे नाक और गले में सुखापन पैदा कर सकती है जिससे हमारी बॉडी में कफ बनने लगता हैं | 

       इम्युनिटी कमजोर होणे की वजह से अक्सर हमें कफ की शिकायत होती है और हम बीमार पडते है | आस-पास का वातावरण रोगाणुओं का खतरा बढाता जिससे गले में कफ की शिकायत होती है | आप भी बदलते मौसम में कफ से परेशान है तो बाबा रामदेव के कुछ असरदार नुस्खों को अपनाए | आयुर्वेदिक नुस्खें छाती में जमे कफ को दूर करेंगे साथ ही खांसी से भी छुटकारा दिलाएंगे | 



श्वासरी क्वाथ का सेवन करें :- 

औषधीय गुणों से भरपूर श्वासरी क्वाथ ऐसी जडी बुटीया है जो छाती में जमा कफ से निजात दिलाने में असरदार है | इस क्वाथ का उपयोग सर्दी खांसी, जुकाम, कफ्फ, सुखी खांसी और बलगम से निजात दिलाने में बेहद असरदार साबित होता है | लॉन्ग, सुंठ, भृंगराज, कालीमिर्च, तेजपत्ता, दालचिनी और तुलसी से तैयार इस काढे का इस्तेमाल पानी में उबाल कर किया जाता है | या काढा कफ को दूर करेगा और फेफडो में जमा बलगम को बाहर निकलेगा | इस काढे का सेवन दिन में दो से तीन बार करें आपको फायदा पाहुंचेगा | 

स्टीम लें बेहद फायदा होगा :- 

कफ और खांसी से परेशान है तो रोजाना स्टीम लें | गर्म पानी से स्टीम लेने से भी राहत मिलती है | आप रात को सोने से पहले स्टीम लें आपको ज्यादा फायदा होगा | 


गरारा करें :-

कुछ देसी नुस्खें दवा से भी ज्यादा असरदार होते है | अगर आप गले के कफ और खांसी से परेशान है तो गर्म पानी में थोडा सा नमक मिलाकर उससे दिन बार गरारा करें | गरारा करने से गला साफ होगा और गले मी दर्द और बलगम से राहत मिलेगी | 

अदरक का सेवन करें :-

औषधीय गुणों से भरपूर अदरक का इस्तेमाल गले की खराश, खांसी और बलगम से निजात दिलानें में असरदार साबित होती है | एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर अदरक शरीर में बैक्टीरिया और वायरस संक्रमण से लडने में मदद करती है | अदरक का इस्तेमाल आप छोटे टुकडे करके नींबू के रस में मिलाकर कर सकते है | अदरक का इस्तेमाल आपकी सेहत को फायदा पहुंचाएगा | 

Comments

Popular posts from this blog

Monday to Sunday! These 7 Healthy Detox Waters By Day Will Keep You Healthy English helth Tips

LDL Cholesterol Reducing Tips : This blue tea will help remove the dirt accumulated in the veins, Natural and Home Remedies for LDL Cholesterol English helth Tips

ठंडे पानी के स्वास्थ्य लाभ Hindi Helth Tips