शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए


 

        शरीर का स्वस्थ (Healthy) रखना बहुत जरुरी होता है | क्योंकी अगर हमारा शरीर फिट रहता है, तो इससे हम कई बीमारियोंं के शिकार होने से बच सकते हैंं | फिट रहने के लिए डेली रुटीन में सही और हेल्दी खाने को शामिल करना चाहिए | लेकीन आजकल की लाईफस्टाइल में ज्यादातर लोग फस्ट फूट का सेवन करते हैंं, जो स्वास्थ के लिहाज से काफी हानिकारक साबित होता है | शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए | इसके लिए आपको रोजाना भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शीयम, फैट और विटामिन वाले चीजोंं का सेवन करना चाहिए | जानिए स्वस्थ रखने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए | 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए : 

  • ड्राई फ्रुट्स का करना चाहिए सेवन : 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सुबह ड्राई फ्रुट्स का सेवन करना चाहिए | ड्राई फ्रुट्स में फाइबर, विटामिन ई और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है | इसलिए इसके सेवन से कई बिमारियां भी दूर होती है | साथ ही यह स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है | ड्राई फ्रुट्स में आप रोजाना किशमिश, बदाम, काजू और अखरोट हा सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैंं | 


  • फलोंं का करना चाहिए सेवन 
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फालोंं का सेवन करना चाहिए | फल खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है | फल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैंं, जिसके सेवन से कई बिमारियां दूर होती है | इसके लिए आप रोजाना सेब, अनार, केला, किवी, संतरा या किसी भी मौसमी फलोंं का सेवन कर सकते हैंं | 

  • हरी सब्जियों का करना चाहिए सेवन 
हरी पत्तेदार सब्जियां स्वास्थ के लिए बहुत जरुरी होती है | हरी सब्जियों का सेवन कई बीमारियों को दूर रखता है | हरी सब्जियां खाने से आंखोंं की रोशनी बढती है | साथ ही हार्ट, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बिमारीयों में भी फायदेमंद मानी जाती है | क्योंकी हरी सब्जियां पोषक तत्वो से भरपूर होती है | 

  • पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए 
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी भरपूर मात्रा में पानी पीना होता है | एक अच्छे स्वास्थ्य को लिए रोजाना कम से कम 10 -12 गिलास पानी पीना चाहिए | पानी पिने से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है | साथ ही पेट संबंधी बिमारी होने का खतरा भी कम होता है | 

  • दूध का करना चाहिए सेवन 
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए | दूध का सेवन बच्चोंं और बडे दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है | दूध में कैल्शियम की सबसे अधिक मात्रा पाई जाती है, जो हद्दीयों को मजबूत रखने के लिए बहुत जरुरी होती है | साथ ही दूध का सेवन हार्ट ब्लड प्रेशर, शुगर, अच्छी नींद के लिए बहुत जरुरी होता है | 


Comments

Popular posts from this blog

Monday to Sunday! These 7 Healthy Detox Waters By Day Will Keep You Healthy English helth Tips

LDL Cholesterol Reducing Tips : This blue tea will help remove the dirt accumulated in the veins, Natural and Home Remedies for LDL Cholesterol English helth Tips

ठंडे पानी के स्वास्थ्य लाभ Hindi Helth Tips